Breaking News

आम की खास दावत में शामिल हुए अखिलेश यादव ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
मलिहाबाद/लखनऊ : : मंगलवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पद्मश्री  कलीमुल्लाह खान द्वारा संचालित अब्दुल्ला नर्सरी पहुंचकर लजीज अमोका का स्वाद चखने के साथ नर्सरी में पद्मश्री द्वारा विकसित 300 से अधिक आम की किस्मो वाला विशिष्ट पेड़ देखकर पद्मश्री की सराहना की।
 इस अवसर पर कलीम उल्ला खान ने अखिलेश यादव को नर्सरी में कुछ वर्ष पूर्व  मुलायम सिंह यादव के नाम पर विकसित मुलायम आम भेंट किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई की मार से आम आदमी प्रताड़ित है भाजपा सरकार में आम उत्पादकों की बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है यहां तक कि आम उत्पादन में देशभर में अग्रणी मलिहाबाद फल पट्टी क्षेत्र  समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए फसल बीमा के तहत आम की फसल को बीमा कंपनियों के दबाव में आच्छादित ही नहीं किया गया। इस अवसर पर पद्म श्री  कलीम उल्लाह खा मोहम्मद आतिफ खां,नज़मी उल्लाह खां, सलीम खां,अमान हसन खां, शिबली उल्लाह खान,अलीम खान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत सोनू कनौजिया  जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वी
रेंद्र यादव सहित समाजवादी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *