Breaking News

“सिंघम” फेम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद इलाके में मचा हडकंप…पुलिस जांच में जुटी….

जेडी न्यूज विजन…..

मुंबई: :  फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कल देर रात फायरिंग आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की

एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के हुई, जिसके बाद भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अधिकारी ने कहा कि किसी ने भवन पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर मौजूद थे या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने भवन पर चार राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। उन्होंने आगे बताया कि भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

About admin

Check Also

धर्मेंंद्र का निधन, सनी देओल ने मुखाग्नि दी, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज

जेडी न्यूज़ विज़न….. मुंबई: : बालीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *