JD NEWS VISION….
लाइनमैन के सुरक्षित जीवन के लिए 20 लाख का बीमा कराएं
-राकेश पाठक….
इंदौर: : मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि बिजली कंपनियों में संविदा, आउटसोर्स पर बिजली लाइनों, टांसफार्मर पर और सब स्टेशनों में तकनीकी कार्य करने वाले बिजली सेक्टर के ब्रांड एंबेसडर लाइनमैन साथियों को विद्युत दुघर्टना से बचाने के साथ उनके सुरक्षित, सुखद जीवन के लिए उनसे जोखिमपूर्ण तकनीकी कार्य कराने के पूर्व बेहतरीन तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य रूप दिया जाना चाहिए। उन्हें गुणवत्ता पूर्ण सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएं। विद्युत दुघर्टना को रोकने के लिए वर्क परमिट देते समय सुरक्षा, सुरक्षित जीवन हेतु पूरी सावधानी बरती जाए। लाईनमैन साथियों आप भी अपना कार्य पूरा सुरक्षा घेरा बनाकर पूरे सुरक्षा उपकरण को साथ में लेकर ही चालू लाईनों, टांसफार्मर और सब स्टेशनों पर काम करें।
राकेश डीपी पाठक ने लाइनमैन दिवस समारोह पर बधाई देते हुए कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा लाईनमैनो के सम्मान की एक अच्छी परम्परा है। इससे जहां लाईनमैनो में अपने कार्य के प्रति और अधिक उत्साह, समर्पण, जुझारू पन बढ़ता है। वहीं अगले वर्ष अपने सम्मान का लक्ष्य निर्धारित होता है। वर्तमान में ऊर्जा विभाग, शासन और सभी बिजली कंपनियों द्वारा बिजली कार्मिकों, पेंशनर्स के हित में लगातार सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लिए जा रहे हैं। इसके लिए फ़ेडरेशन के महामंत्री राकेश पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि तकनीकी कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का बीस लाख का बीमा कराया जाना चाहिए। जिसमें दस लाख का बीमा ठेका कंपनी द्वारा और दस लाख बिजली कंपनियों द्वारा निशुल्क बीमा कराया जाना चाहिए। जिससे बिजली दुघर्टना होने पर संबंधित कर्मचारी साथी के परिवार, आश्रितों का जीवन यापन हो सकें।
मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्म. संघ फेडरेशन
(जबलपुर) शाखा इंदौर
Jd News Vision