Breaking News

नगर में छह मार्गों के निर्माण हेतु ₹2.58 करोड़ स्वीकृत,जल्द शुरू होगा कार्य….

जेडी न्यूज़ विज़न….

बलरामपुर : : आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से नगर के विकास को बड़ी सौगात मिली है। डूडा द्वारा नगर के छह महत्वपूर्ण मार्गों पर सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 58 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹73 लाख 56 हजार की धनराशि प्राप्त भी हो चुकी है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वीकृति के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। नई बस्ती वार्ड में प्लेवे स्कूल से राम जी के मकान तक तथा अनोखी सोनकर से तिलक राम के मकान होते हुए सोनू चौहान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण किया जाएगा।

इसी प्रकार खलवा दक्षिणी वार्ड में बबलू के मकान से रमेश गौतम के मकान तक,संत गुरु रविदास मंदिर से होते हुए राम सहाय के मकान तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। विशुनीपुर रिजर्व वार्ड में मिठाई लाल के घर से हरि के घर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण होगा।
नई बस्ती क्षेत्र में सकुर के मकान से अजय सिंह पिंकू के मकान तक मरम्मत व स्लैब निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। वहीं,विशुनीपुर रिजर्व में मुरली के घर से शमशान मोड़ तक तथा तुलसी पार्क वार्ड में बब्बल पांडे के मकान से डॉ.अर्चना गुप्ता के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण किया जाएगा।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी स्वीकृत कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा,जिससे नगरवासियों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिल सके।

About admin

Check Also

नए कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण तेज, एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने लिया जायजा…

जेडी न्यूज़ विज़न…. सन्तोष कुमार गुप्ता…. *240 करोड़ की लागत से बन रहे आधुनिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *