Breaking News

गोरखपुर को मिले नए एडीएम सिटी, गजेंद्र कुमार ने संभाला पदभार

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर: :  2012 बैच के पीसीएस अधिकारी गजेंद्र कुमार ने गोरखपुर में एडीएम सिटी (अपर जिलाधिकारी नगर) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। तेज-तर्रार और कुशल प्रशासनिक अधिकारियों में शुमार गजेंद्र कुमार की तैनाती से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गजेंद्र कुमार का गोरखपुर से पुराना नाता रहा है। वह 26 अक्टूबर 2017 से 16 फरवरी 2019 तक यहां डिप्टी कलेक्टर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके बाद 16 फरवरी 2019 को उनका तबादला हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में हुआ था। करीब सात वर्षों बाद एक बार फिर उनकी गोरखपुर में वापसी हुई है, इस बार एडीएम सिटी जैसे महत्वपूर्ण पद पर।
पदभार ग्रहण करने के बाद गजेंद्र कुमार ने कहा कि गोरखपुर उनके लिए परिचित जनपद है और यहां कार्य करने का अनुभव पहले से है। उन्होंने संकेत दिया कि शहर के विकास, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही राजस्व, नगर प्रशासन और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।
गोरखपुर में दोबारा तैनाती को लेकर उन्होंने पुरानी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के अनुभव उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं और अब नए उत्साह व दृष्टिकोण के साथ शहर को बेहतर दिशा देने के लिए कार्य किया जाएगा।

About admin

Check Also

नए कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण तेज, एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने लिया जायजा…

जेडी न्यूज़ विज़न…. सन्तोष कुमार गुप्ता…. *240 करोड़ की लागत से बन रहे आधुनिक भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *