Breaking News

गौ मांस सहित आरोपी गिरप्तार

जेडी न्यूज़ विज़न…..

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

दिनांक 04.05.2026

गौ मांस सहित आरोपी गिरप्तार।

नाम आरोपी- सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 53 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्ती वास्तु 1-माँस के टुकड़े वजनी लगभग 07 किलोमीटर

2- मांस काटने में प्रयुक्त एक टंगली।

विवरण:- दिनांक 04.05.2026 को जय गुप्ता निवासी बेलगहना द्वारा चौकी बेलगहना में
उपस्थित आकर ग्राम करहीकछार बिजली आफिस के बगल में रहने वाले सुरेश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति के द्वारा गौ मांस हडडी रखने काटने के सबंध में सूचना दी गई। उक्त सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये तड़के सुबह आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी निवासी करहीकछार के घर में रेड किया गया, जहां आरोपी अपने आंगन में बैठकर गौ मांस को टंगली से काटकर छोटे छोटे टुकड़े करते पकड़ा, पुलिस के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जीवित एवं मृत गाय भैसं को काट कर उसके मांस को सुखा कर रखना एवं मांस को खाने के लिये रखना बतलाया। जिस पर बेलगहना पुलिस के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये 07 किलोग्राम कटा हुआ गौ मांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त टंगली जप्त कर आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 53 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के विरूद्ध अपराध कमांक 00/2026 धारा 5,10 छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है।

About admin

Check Also

सफलता की कहानी *“अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान

जेडी न्यूज विजन…..   बिलासपुर, 5 मई,: :  जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *