Breaking News

सुशासन तिहार 2026: सुशासन पहुंचा है घर तक,समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- अमर अग्रवाल….

जेडी न्यूज विजन….

*प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहा छ.ग…..

*नर्मदा नगर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल….

*112 आवेदन मिलें,99 मांग है और 12 शिकायत के शामिल है….

बिलासपुर- सुशासन तिहार 2026 के तहत हर दिन अलग-अलग जोन क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसी तारतम्य में आज जोन क्रमांक 3 के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए,जहां उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया तो उपस्थित नागरिकों से भी चर्चा की। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों और उसके निराकरण की जानकारी विधायक अग्रवाल ने लिया।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा की सुशासन की सशक्त स्थापना,आमजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छ.ग. सरकार ने सुशासन तिहार का आरंभ किया है। पिछले लगभग ढाई वर्षों में निश्चित तौर पर पूरे प्रदेश में सुशासन घर-घर तक पहुंचा है और सुशासन तिहार से यह और भी व्यापक हुआ है। सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्या की सुनवाई और निराकरण हो रहा है,योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिलें और विकास के साथ आमजन का कल्याण हो,यही विष्णु सरकार की प्राथमिकता है और सुशासन तिहार के माध्यम से भी इसे पूरा किया जा रहा है। विधायक अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है। आज नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में कुल 112 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें से 99 आवेदन अलग-अलग मांगों को लेकर है और 13 आवेदन शिकायत और समस्या के है। प्राप्त आवेदनों में मांग से संबंधित 9 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शिविर स्थल में अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाओं के आबंटन पत्र,चेक का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।

*आज भीमराव अम्बेडकर स्कूल में शिविर*

सुशासन तिहार के तहत 6 मई को जोन क्रमांक 4-के वार्ड 23,24 के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर शा.उ. मा. विद्यालय, मगरपारा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार: सरकार और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और संवाद का सशक्त माध्यम है सुशासन तिहार-धरमलाल कौशिक….

जेडी न्यूज विजन….. *प्रधानमंत्री की गारंटी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *