Breaking News

होली खेलने के दौरान किशोर के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर…

जेडी न्यूज विजन….

रायबरेली: :  हरचंदपुर के गोकुलपुर में बैखौफ दबंगों ने होली खेलने के दौरान एक किशोर के पेट मे चाकू मार दिया। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

किशोर के पिता गोकुलपुर निवासी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार की दोपहर होली पर वह किसी काम से घर से निकले थे। उनके पीछे उनका नाबालिग बेटा रंग खेलने के लिए घर से निकला। रंग खेलने के दौरान कुछ युवकों ने उनके बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवारजन की सूचना पर वह घर पहुंचे और घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल आए हैं। सत्येंद्र ने बताया कि बेटे के पेट में 15 टांके लगे हैं, उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि कुछ बच्चे होली खेलने के दौरान एक दूसरे के कपड़े फाड़ने का प्रयास कर रहे थे जिसमें किसी धारदार हथियार से किशोर के पेट में चोट आई है। बच्चा खतरे से बाहर है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण की कार्यशाला : अजीत कुमार सिंह….

जेडी न्यूज़ विज़न….. सन्तोष कुमार गुप्ता….. – एसआर डिग्री कालेज गजपुर-बांसपार में रासेयो के सप्तदिवसीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *