Breaking News

महिला ने दरोगा पर लगाया 5000 ₹ रिश्वत मांगने का आरोप.. . पुलिस आयुक्त को दिया शिकायती पत्र .

जेडी न्यूज़ विज़न छत्तीसगढ…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ: : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र की अमेठी पुलिस चौकी पर कार्यरत दरोगा संदीप मिश्रा पर कस्बे के ही मदरसा वार्ड की निवासी ऊषा देवी की ओर से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत कत्री की ओर से पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसका एक जमीनी वाद सिविल जज के न्यायालय में विचाराधीन है इसके बावजूद राजकुमार उर्फ मुन्ना द्वारा दंबगई दिखते हुए 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस निर्माण कार्य का पीड़िता की ओर से विरोध किया गया लेकिन काम नहीं रुका।इसी मामले में शिकायत कत्री की ओर से चौकी पर तैनात दरोगा संदीप मिश्रा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार दरोगा जी ने उसके पति धमकाते हुए कहा था कि तुम्हारे विरोधी का शौचालय बनकर रहेगा। पीड़िता के अनुसार दरोगा द्वारा उसे जाति सूचक शब्दो के प्रयोग करते हुए गालियां देने के साथ ही साली चमारिन शब्द से संबोधित किया गया। इसी के साथ उसी जेल में बंद करवा देने की भी बात कही गई।

About admin

Check Also

गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना कवरेज करने गए पत्रकार के साथ बदसलूकी ….

जेडी न्यूज़ विज़न….. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज से राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *