जेडी न्यूज विजन….
हटिया : : रांची: (झारखंड): : 1 मई : : ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड इम्प्लाइज मेन्स फेडरेशन हटिया शाखा कार्यालय पर श्रमिक दिवस समारोह संपन्न हुआ । इसमें केन्द्रीय उपाध्यक्ष जे एस बहल, अध्यक्ष काली दास मुंडा, सचिव चंचल कुमार सिंह, वित्त प्रबंधक बीजन लाल हलधर,आर पी चौबे, जी कैवर्त्य , अशोक प्रसाद,ए एन राव,डी के दूबे,लक्ष्मन राम, कृष्णा साव, माया मदुरी और बी पाहन ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में जे एस बहल ने मई दिवस क्यों और कब से मनाया जा रहा है

इस पर विस्तार से जानकारी दी। डी के दूबे, जी कैवर्त्य और अशोक प्रसाद ने मई दिवस पर अपना विचार व्यक्त किए। शाखा सचिव चंचल कुमार सिंह ने मई दिवस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए श्रमिकों के कल्याण हेतु सभी को प्रयासरत रहने के लिए जोर दिया।अंत में अध्यक्ष काली दास मुंडा के अध्यक्षीय भाषण के साथ सभा का समापन किया गया। समाचार संकलन अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया।
Jd News Vision