Breaking News

बिल्हा में फिर अवैध खनन, अधिकारी। मौन….

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिल्हा में फिर अवैध खनन, अधिकारी चुप

बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में अवैध खनन और परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
ताजा मामला ग्राम पंचायत झलफा का है, जहां दिन-रात अवैध खुदाई हो रही है। आरोप है कि गुनिया साहू द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।

सरपंच सुनील डहरिया से कॉल के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उन्होंने कॉल नहीं उठाया और न ही किसी प्रकार का जवाब दिया। इससे साफ-साफ सरपंच की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाता है या नहीं।

About admin

Check Also

महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण की मिसाल….

जेडी न्यूज विजन….. सफलता की कहानी *महिला स्व सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता और सामूहिक सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *