जेडी न्यूज़ विज़न..
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
पीलीभीत : : गुरुवार को सुबह जब दरोगा जी शराब की दुकान खुलवाने को गये तो जमकर बवाल हो गया दुकान खुलवाने गये अफसर और पुलिस से महिलाऐ भीड गयी दोनो तरफ से लाठी डंडे चलने लगे महिलाओं ने पहले डंडों से पहले दुकान मे तोड़ फोड़ किया फिर शराब की बोतले सडक पर फेंक कर डंडों से तोड़ दिया इस पूरे बवाल मे तहसीलदार के हाथ में चोट लगी और फिर दरोगा जी का पैर टूट गया पुलिस के लाठी चार्ज में 6 महिलाऐ भी घयाल हो गयी महिलाओं का ग़ुस्सा देख कर पुलिसजन व एस डी एम जान बचा कर भागने लगे नाराज महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी भी तोड डाली इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर पथराव भी किया यह मामला माधो टांडा थाना क्षेत्र के बूदी भूड गांव का है 9 अप्रैल को दुकान का लाइसेंस जारी हुआ था और 15 अप्रैल को दुकान खुल गयी लेकिन महिलाओं के विरोध के कारण दुकान बन्द करवा दिया था महिलाओं का कहना था की गांव मे शराब की दुकान खुलने से पुरूषों में शराब पीने की आदत पड़ जाये गी पीछले 21 दिनो महिलाएं विरोध कर रही थी तहसील पहुंच कर एस डी एम को ज्ञापन भी सौंपा था बुधवार को भी महिलाएं डी एम से मिलकर दुकान हटाने की मांग की थी।
Jd News Vision