जेडी न्यूज विजन…..
सन्तोष कुमार गुप्ता….
– जनगणना 2027 के लिए लोगों को किया जागरूक, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सही जानकारी भरने की अपील…..
कौड़ीराम: : जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान को लेकर कौड़ीराम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान व स्थानीय विधायक विमलेश पासवान ने कौड़ीराम स्थित आवास पर स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर लोगों को डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी का संदेश दिया।
कमलेश पासवान ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करे और ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्व-गणना करते समय मांगी गई सभी जानकारियों को सही एवं तथ्यात्मक रूप से भरे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP सत्यापन कर नागरिक आसानी से अपनी स्व-गणना कर सकते हैं। साथ ही डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित कर परिवार एवं आवास से संबंधित आवश्यक सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की दिशा तय करते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति की सहभागिता बेहद जरूरी है। बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचें और प्रगणकों का सहयोग करें।
बांसगांव तहसीलदार सुशील कुमार ने लोगों को यह भी बताया गया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद उन्हेंएस ई आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। बाद में जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उसी के माध्यम से जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
उक्त अवसर पर लेखपाल मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान उमेश पासवान, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय सहित प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।
Jd News Vision