जेडी न्यूज़ विज़न…
राज बब्बर अपना पहला लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से 1996 में लड़े
जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा बीजेपी के अटल बिहारी बाजपेयी से 1 लाख 18 हजार वोटों से हार गए
उसके बाद 1999 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा लोकसभा सीट से चुनाव लडे और पहली बार सांसद बने
बीजेपी के भगवान शंकर रावत को 1 लाख 13 हजार वोटों से हराया
लोकसभा चुनाव 2004 में पुनः समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा लोकसभा सीट से जीत हासिल करी
बीजेपी के मुरारीलाल मित्तल फतेहपुरिया को 58 हजार वोटों से शिकस्त दी
लोकसभा चुनाव 2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े , मगर बसपा की सीमा उपाध्याय से 10 हजार वोटों से हार गए
2009 के फिरोजाबाद उपचुनाव में राजबब्बर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़े और जीत हासिल करी, सपा की डिंपल यादव को हराया
लोकसभा चुनाव 2014 में गाजियाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़े मगर बीजेपी के बी के सिंह से हार गए
लोकसभा चुनाव 2019 में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के टिकट पर लड़े और फिर हार गए
लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा के गुरुग्राम से लड़े कांग्रेस की टिकट पर और बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह से 75 हजार वोटों से हार गए..!!!!
Jd News Vision