Breaking News

सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन टी20 टीम के बनेंगे कप्तान ? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

जेडी न्यूज़ विज़न…

०संजू ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई…

नई दिल्ली : : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की। उनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। संजू ने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से अब संजू को कप्तान बनाने की चर्चा हो रही है। सूर्यकुमार यादव पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके अलावा उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई कप्तानी से हटा सकता है।

इससे पहले रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत दिलाई थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था और शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। बीसीसीआई सूर्या के मामले में ऐसा ही सोच सकती है। अगर सूर्या को टी20 की कप्तानी से हटाया जाता है, तो नया कप्तान किसे चुना जाएगा, ये सबसे बड़ा सवाल है। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन का नाम बताया है।

संजू सैमसन बन सकते हैं कप्तान…

मोहम्मद कैफ ने रविश विष्ट से एक वीडियो में बात करते हुए कहा, “अभी से ये कहना मुश्किल है कि टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन बनेगा। हालांकि, संजू सैमसन के पास कप्तानी करने की पूरी क्षमता है। कप्तान वही होता है, जो सही प्लेइंग 11 खिलाए, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की तरह खराब फॉर्म से गुजर रहे खिलाड़ियों का साथ देना। एक कप्तान को पता होता है कि ये सब होता रहता है और सैमसन खुद ऐसे दौर से गुजरे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि संजू एक मजबूत दावेदार हैं।”

कैफ ने आगे कहा, “अगर सूर्या अच्छा खेलते रहते हैं, तो वे इस पद पर बने रह सकते हैं। अगर आप फिट हैं और 38-39 साल तक खेल सकते हैं, तो कप्तानी करने में कोई दिक्कत नहीं है। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में अनुभव की ज्यादा जरूरत होती है। अगर सूर्या कप्तानी छोड़ते हैं, तो संजू उनकी जगह ले सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में भी कप्तानी की है और राजस्थान को फाइनल तक पहुंचाया है।”

संजू सैमसन को कप्तानी का अनुभव…

संजू सैमसन को कप्तानी का अनुभव है। वे साल 2021 से 2025 तक आईपीएल में राजस्थान की अगुवाई कर चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस दौरान 2022 में टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सैमसन अब राजस्थान का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

About admin

Check Also

एसिड अटैक पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने के लिए पॉलिसी बनाएं..राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

जेडी न्यूज़ विज़न…. नई दिल्लीः :  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *