Breaking News

बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया….

जेडी न्यूज़ विज़न……

जनपद बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति,बलरामपुर के अध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में बुद्धा पार्क निकट माया होटल,सिविल लाइन, बलरामपुर में त्रिविध पावनी वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर उपासक-उपासिकाओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीपदान के साथ हुआ इसके पश्चात एडवोकेट जगदंबा कुलदीप जी द्वारा त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरवंश विरदी (लंदन), जो फेडरेशन ऑफ अम्बेडकराइट्स एंड बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन,यू.के.के इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर, विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक हैं,डीपी सिंह बैस,आदि लोगों विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने तथागत गौतम बुद्ध के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पूर्व दिए गए भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं उनकी शिक्षाएं मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक बन चुकी हैं और वही आगे चलकर धर्म का स्वरूप धारण कर बुद्ध धर्म के रूप में स्थापित हुईं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौतम ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा तथागत गौतम बुद्ध के विचार केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शन हैं जब तक मानवता में समानता करुणा और न्याय की आवश्यकता रहेगी,तब तक बुद्ध का धम्म ही समाज को सही दिशा देता रहेगा पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे का प्रतीक है,जिसे अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है समिति के महासचिव राजेंद्र चौधरी ने अपने उद्बोधन में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैंस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी कार्यक्रम का कुशल संचालन राघवेंद्र विरोदय द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर रामसेवक एवं डॉक्टर दीपक ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके द्वारा खीर वितरण किया गया कार्यक्रम को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी लहरी एवं गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ने भी संबोधित किया इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, सुनील निगम,एम.पी.इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता गौतम,प्रभु नाथ मौर्य,लखराम गौतम,दुर्गेश पासवान,विकास मौर्य,बाबादीन, महाशक्ति वंदना शक्ति,गौतम शक्ति,गोवर्धन थारू,काशीराम पासवान, आदित्य,वितेश सिंह,आशीष अन्वेशा सिंह,रजनीश गौतम, सहित सैकड़ों की संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे अंत में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय,प्रेरणादायक एवं सफल रहा

About admin

Check Also

महिला ने दरोगा पर लगाया 5000 ₹ रिश्वत मांगने का आरोप.. . पुलिस आयुक्त को दिया शिकायती पत्र .

जेडी न्यूज़ विज़न छत्तीसगढ….. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ: : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र की अमेठी पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *