Breaking News

भारत न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर फिर से बन गया विश्व चैंपियन…

जेडी न्यूज़ विज़न….

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारतीय टीम एक बार फिर से टी20 की विश्व चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। इस तरह ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

गेंदबाजी में भी किया कमाल

भारतीय टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी में कमाल किया, वहीं इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया। जसप्रीत बुमराह एक बार​ फिर हीरो साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी एक एक विकेट लिया।

संजू ने फिर की धमाकेदार बल्लेबाजी, अभिषेक और ईशान ने भी अर्धशतक लगाए

इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बा​र फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्हें अभिषेक शर्मा और फिर ईशान किशन का भी साथ मिला। संजू सैमसन ने केवल 46 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके और आठ छक्के उन्होंने लगाए। ​अभिषेक शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर​ लिया। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के आए। ईशान किशन ने भी 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।

सूर्या फ्लॉप, हार्दिक और तिलक वर्मा से भी नहीं बने ज्यादा रन

एक वक्त टीम इंडिया 270 के स्कोर के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की भी एक धीमी पारी आई। हार्दिक ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। तिलक वर्मा छह बॉल पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।

शिवम दुबे फिर किया धमाका

जब लग रहा था कि टीम इंडिया शायद 250 से ज्यादा रन बना पाए, तभी शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। आखिरी दो ओवर में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 8 बॉल पर 26 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शाामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने कुल 24 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन गए हैं। संजू सैमसन ने आखिरी के तीन मैचों में कमाल का खेल दिखाया है। मैच के बाद संजू ने कहा कि यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत खुश और शुक्रगुजार हैं, बोले कि उनके पास शब्द नहीं हैं।

जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे

जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम कर लिया है। इसके बाद जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह बहुत खास लग रहा है क्योंकि उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर एक फाइनल खेला है लेकिन वह जीत नहीं सका, लेकिन आज वे जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि विकेट फ्लैट है इसलिए अपना सारा एक्सपीरियंस इस्तेमाल करना पड़ा।

टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत अब ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अपने घर पर इस​ खिताब को जीता है। इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। भारत ने बैक टू बैक दो बार इस ट्रॉफी को जीता है, ये भी पहली बार हुआ है। तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

96 रन से जीता भारत

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट 159 रन पर गिर गया। टीम ने 19 ओवर ही बल्लेबाजी की।

न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरे

न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिर गया है। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान मिचेल सेंटनर को चलता कर दिया है। उन्होंने 43 रन की पारी खेली। भारत की जीत अब पक्की हो गई है।

G F..

About admin

Check Also

भारतीय पारी की वो 6 गेंदें बनी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट…जिसने तय हुई वेस्टइंडीज की हार…

JD NEWS VISION…. ० भारत का सेमीफाइनल  में मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *