Breaking News

जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग …

जेडी न्यूज़ विज़न…..

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय….

मनकापुर गोंडा: :  जनपद गोंडा के साहित्यकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर देश के जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। साहित्यकारों ने उनके नाम से उनके ग्राम भिटौरा में डॉक्टर सतीश आर्य पुस्तकालय की स्थापना, मनकापुर के सरजू सिंह तिराहे का नाम डॉक्टर सतीश आर्य तिराहा करने तथा जनपद स्तर पर उनके नाम से एक स्टेडियम बनवाए जाने की मांग की है। साहित्यकारों के साथ-साथ नगर के बुद्ध जीवियों ने भी ऐसे कार्य किए जाने की अपील सरकार से की है। साहित्यकार डॉ सतीश आर्य एक महान साहित्यकार थे जिन्होंने पूरे देश में अपनी रचना के माध्यम से अपने प्रदेश का और अपने जनपद का नाम रोशन किया है, ऐसे रचनाकार की स्मृति में यह कार्य होना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद रख सके और उनसे प्रेरणा ले सके।

About admin

Check Also

प्रशासन की नाक के नीचे साइबर ठगी, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी हाथ मल रहा पीड़ित….

जेडी न्यूज चैनल….. ​बलरामपुर: :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘जनसुनवाई पोर्टल’ (IGRS) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *