जेडी न्यूज विजन…
सन्तोष कुमार गुप्ता……
मां सरयू इंडेन गैस एजेंसी गोला का मामला….
गैस एजेंसी के डिलेवरी हॉकर है वीर बहादुर उपाध्याय….
कौड़ीराम : : मां सरयू इंडेन गैस एजेंसी की होम डिलीवरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानीपुर निवासी शिखर ने 12 अप्रैल को इंडेन ऐप से गैस सिलेंडर बुक कर 975 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। 16 अप्रैल को उनका डीएसी नंबर 532284 जनरेट हुआ और ऐप पर जानकारी मिली कि हॉकर वीर बहादुर उपाध्याय सिलेंडर लेकर डिलीवरी के लिए निकल चुके हैं।
आरोप है कि इसके बावजूद पांच दिन बीत जाने के बाद भी हॉकर 10 किलोमीटर की दूरी तय कर उपभोक्ता तक नहीं पहुंच सके। इससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐप से बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान करना उनके लिए सजा जैसा हो गया है। उन्हें खाली सिलेंडर और पासबुक लेकर एजेंसी के गोदाम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन भुगतान से अतिरिक्त कमाई बंद होने के कारण कर्मचारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं।
इस संबंध में गोदाम इंचार्ज सतीश ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि के लिए उपभोक्ताओं को गोदाम आना पड़ता है, क्योंकि संबंधित व्यवस्था वहीं उपलब्ध है।
Jd News Vision