Breaking News

नवागत आयुक्त ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्था पर सख्त निर्देश….

जेडी न्यूज़ विज़न….

गोंडा हरीश गुप्ता

*कार्यालयों की कार्यप्रणाली जांची, जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं*

*समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर जोर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश*

गोंडा : : देवीपाटन मंडल की नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित विभिन्न कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर रंगाई-पुताई कराने तथा कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित कार्यालय न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आमजन में भी सकारात्मक संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपदीय एवं मंडलीय कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जाए। इसी के अनुरूप सभी अधिकारी अपने कार्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
इसके साथ ही उन्होंने फाइलों के समुचित रखरखाव, अद्यतन अभिलेखों की उपलब्धता तथा आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने पर जोर दिया। आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के उपरांत आयुक्त ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है और इसमें प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

About admin

Check Also

जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग …

जेडी न्यूज़ विज़न….. जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय…. मनकापुर गोंडा: :  जनपद गोंडा के साहित्यकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *