Breaking News

सहालग का सीजन और भंडारों के दृष्टिगत रसोई गैस की उपलब्ध कराए जाने को लेकरदिया ज्ञापन…..

जेडी न्यूज विजन..

तुलसीपुर – सहालग का सीजन शुरू होने के साथ रसोई गैस की किल्लत व शादियों व आगामी जेठ माह में बड़े मंगल पर भंडारा व मांगलिक आयोजनों में रसोई गैस की उपलब्धता कराए जाने को लेकर उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को सौंपकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी एजेंसियों से जिले में आपूर्ति को बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिया जाए।विवाह कार्ड के आवेदन के लिए तहसीलवार अलग अलग काउंटर बनाए जाए।ज़िला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित कर सभी गैस एजेंसियों के लोड और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद गैस एजेंसियां मनमानी पर उतारू हैं उनसे हर हाल में होम डिलीवरी कराई जाए।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले में विशेष कैम्प व हेल्प लाइन शुरू की जाए जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियों को कम किया जा सके।राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्तिथ एक गैस एजेंसी द्वारा शासन की मंशानुरूप गैस वितरण नहीं किया जा रहा है उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिकूल मौसम में भी सड़क किनारे लाइन में घण्टों खड़े रहना पड़ता है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,बार संघ अध्यक्ष कमल नयन तिवारी,ओम प्रकाश अग्रहरि,जय सिंह,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

रेलवे लाइन के किनारे आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला…

जेडी न्यूज़ विज़न… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *