जेडी न्यूज़ विज़न…
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। मृतक की पहचान बसरहिया गांव निवासी नीरज वर्मा उर्फ कल्लू पुत्र ब्रह्मादीन के रुप में की गई। उसके मत्थे पर चोट लगी थी।जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगो के अनुसार कल्लू का शव प्रातः 6:00 बजे देखा गया। गांव के लोगों के अनुसार मृतक कल्लू वर्मा तीन दिन पहले गुजरात से एक महिला को लाया था। गांव के लोगो को उसने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था। तीसरे दिन कल्लू वर्मा की कथित पत्नी घर से फुर्र हो गई। इसी के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ पाया गया।लोगों का मानना है कि कल्लू को सदमा लगा और उसने अपनी जान गवा दी।
Jd News Vision