Breaking News

पुलिस की मौजूदगी में कराया गया ससुर व दामाद का अंतिम संस्कार गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में बीते गुरुवार को सड़क दुर्घटना में ससुर और दामाद की हुई मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए शव रखकर ग्रामीण प्रदर्शन न करें इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा गांव में भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गोपालखेड़ा गांव में रहने वाले मुन्नीलाल (60) अपने दामाद सुशील (40) व बेटी बबली उर्फ सीमा (35) के साथ गोसाईंगंज के सुरिया मऊ गांव बुलेट से जा रहे थे। तभी किसान पथ पर सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बुलेट विपरीत दिशा से आ रही एक्सयूबी कार से टकरा गई। जिसे ससुर व दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में घायल बेटी का ट्रामा 2 में इलाज जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मोहनलालगंज के गोपाल खेडा पहुंचने पर हजारों की एकत्र भीड़ से होने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी मृतक के परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे। देर शाम उन्होंने अपनी मौजूदगी में शवो का अंतिम संस्कार करवाया। देर रात तक पुलिस बल गांव में मौजूद रही।

About admin

Check Also

कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर बसों में अधिक किराया वसूलने का आरोप….

जेडी न्यूज़ विज़न… (सन्तोष कुमार गुप्ता) कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *