जेडी न्यूज़ विज़न….
बलरामपुर: : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यालय स्थित अटल भवन में जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दिनों में मंडल एवं बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षण के जिला वर्ग प्रभारी डॉ.रंजन शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है,ताकि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता नए और ऊर्जावान लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी करेंगे,जिससे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन सर्वोपरि होता है। अनुशासित कार्यकर्ताओं के बल पर ही कोई भी संगठन सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश में एक आदर्श स्थापित करेगा और कार्यकर्ताओं को सीखने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी प्रशिक्षण अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’ ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पलटू राम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’,प्रदीप सिंह,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,हेमंत जायसवाल,राकेश तिवारी, महिपाल चौधरी,प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारीआद्या सिह पिंकी,वरुण सिंह ‘मोनू’,संजय शुक्ला,जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,महेंद्र पांडे,जिला मंत्री अवधेश तिवारी ‘तरुण’,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’,सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय,डॉ.प्रांजल त्रिपाठी,रामकृपाल शुक्ला,विष्णु देव गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision