Breaking News

सफलता की कहानी *“अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान

जेडी न्यूज विजन…..

 

बिलासपुर, 5 मई,: :  जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिटकुली में आयोजित सुशासन तिहार का शिविर ग्रामवासियों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आया। इस शिविर में आस पास की कई पंचायतें शामिल रही, यहँ ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न कल्याणमकारी योजनाओं का लाभ लिया । इन्ही ग्रामीणों में से एक थीं ग्राम नगोई की बिहान दीदी मौलेश्वरी पैकरा, जिनकी एक छोटी-सी आवश्यकता ने उनके जीवन को नई दिशा दे दी।
मौलेश्वरी पैकरा स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, लंबे समय से दुपहिया वाहन चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना चाहती थीं। लेकिन दूर-दराज़ के क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें इस सुविधा के लिए शहर तक जाना पड़ता, जो समय और संसाधनों की दृष्टि से कठिन था।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर ने उनकी इस परेशानी को पलभर में दूर कर दिया। उन्होंने शिविर में आवेदन किया और प्रशासन की तत्परता से उन्हें तत्काल दुपहिया वाहन का लाइसेंस प्रदान किया गया। लाइसेंस मिलने के बाद मौलेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे दुपहिया चलाने में कोई डर या परेशानी नहीं होगी। मैं अपने समूह के काम और अन्य जरूरी कार्य आसानी से कर पाऊंगी।” मौलेश्वरी कहती है कि पास के गांव में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के तहत जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

About admin

Check Also

सुरभि गोधाम लाखासार में पशुओं के संरक्षण एवं प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था….

जेडी न्यूज़ विज़न….. बिलासपुर, 5 मई : :   जिले के लाखासार स्थित सुरभि गोधाम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *