जेडी न्यूज विजन…..
सन्तोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम: : क्षेत्र में रविवार की शाम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक लोग बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर वोट देते रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि गौ माता की रक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जो भी गौ माता की रक्षा करेगा, उसी को समर्थन और वोट दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में रामप्रवेश यादव, चंद्रबली यादव, आनंद राय, गविश दुबे, अरुण राय, सीता राम गौड़, रामअजोर मौर्य, राजन यादव, सुनील यादव, ईश्वरचंद मद्धेशिया, मुलायम, शिवव्रत, कमलेश सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने शंकराचार्य का स्वागत किया।
Jd News Vision