जेडी न्यूज़ विज़न….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
अमेठी : : जनपद की तहसील इन्हौना में इण्डियन गैस एजेंसी में फैले भ्रष्टाचार एवम उपभोक्ताओं/ किसानों के साथ किये जा रहे अभ्रद व्यवहार से आक्रोश है जिसके सम्बन्ध मे भाकियू टिकैत की महिला जिला अध्यक्ष शमीमा खान ने अमेठी जिलाधिकारी से जांच कर कडी कार्रवाई किये जाने की मांग की है उपभोक्ता एवम ग्रामीणो का आरोप है कि पन्द्रह पन्द्रह दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है बुजुर्ग और महिलाएं भीषण गर्मी मे सुबह से ही लाइन में खड़े रहते हैं लेकिन समय पर न तो सही जानकारी दी जाती है और न ही केवाइसी हो रही है वायरल विडियो में खुलेआम गाली गलौज दबंगई और धमकी जैसी बाते समाने आ रही है उपभोक्ताओ का कहना है कि एजेंसी पर इस भीषण गर्मी मे न तो पानी पीने और न ही बैठने की ही व्यवस्था है आन लाइन बुकिंग की भी समय नहीं हो रही है मजदूर वर्ग अपना काम छोड़कर कई दिनों तक भटकता रहता है अपने ही गांव के लोगो के साथ अभ्रद व्यवहार किया जा रहा है
Jd News Vision