Breaking News

महराजगंज तराई के बरदही बाजार में जमीन विवाद: पट्टेदारों ने लगाया उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों का आरोप…

जेडी न्यूज विजन…..

बलरामपुर: : महराजगंज तराई क्षेत्र के बरदही बाजार में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वर्ष 1989 में 16 लोगों को पट्टा आवंटित किया गया था,लेकिन अब पट्टेदारों का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पट्टेदारों के अनुसार,मुस्लिम बंजारा,मुख्तार बंजारा,साहिल बंजारा और कालेखा नामक व्यक्तियों द्वारा गाय-बैल के व्यापार के नाम पर पुलिस से सांठगांठ कर भारी रकम दी जाती है। आरोप है कि ये लोग पट्टेदारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।
पीड़ितों का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं,उनके नाम कोई वैध पट्टा भी नहीं है,इसके बावजूद वे पुलिस की मदद से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। साथ ही,जब भी असली पट्टेदार निर्माण कार्य शुरू करते हैं,उन्हें रोका जाता है।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह है कि मुस्लिम बंजारा द्वारा फर्जी स्टे (स्थगन आदेश) लाया गया और उसे हटवाने के नाम पर 16 लोगों से 3500-3500 रुपये,कुल 56,000 रुपये वसूले गए। पीड़ितों का दावा है कि यह रकम मुस्तक और सहजाद के माध्यम से एक सिपाही को दी गई,जिसके बाद थानाध्यक्ष के जरिए बंजारों को 8 फुट जमीन दिला दी गई।
पट्टेदारों का कहना है कि समझौता होने के बावजूद भी उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है और लगातार उत्पीड़न जारी है।
पीड़ितों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About admin

Check Also

सफलता की कहानी *“अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान

जेडी न्यूज विजन…..   बिलासपुर, 5 मई,: :  जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *