Breaking News

मंदिरों में बढ़ गए प्रसाद दाम … लड्डू पेड़ा हो गए महंगे….

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ: : हनुमान सेतु, : : हनुमंत धाम समेत शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर प्रसाद के लड्डू और पेड़े के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों ने प्रसाद पर 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो तक के दाम बढ़ाए हैं। दुकानदारों के मुताबिक घी व अन्य सामान के अचानक दाम बढ़ने के बाद से यह फैसला किया गया है।

वहीं, मनकामेश्वर मंदिर के बाहर दुकानदार ने प्रसाद के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। शहर के प्राचीन मंदिर में शामिल हनुमान सेतु के बाहर और अंदर के दुकानदारों ने देसी घी से निर्मित बेसन, बूंदी के लड्डू और मिठाई के दाम में इजाफा कर दिया है। पहले बेसन के लड्डू का प्रसाद 520 रुपए प्रतिकिलो भक्तों को दिया जा रहा था।

अब इस लड्डू का दाम प्रतिकिलो 560 रुपए बेचा जा रहा है। हनुमान सेतु में 51 रुपए में 91 ग्राम, 174 रुपए में सवा पाव (312 ग्राम) देसी घी से निर्मित लड्डू प्रसाद के लिए दिया जा रहा है। ऐसे ही बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के दाम भी 40 से 50 रुपए बढ़ाए गए हैं। ऐसे ही राणा प्रताप मार्ग स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर के बाहर भी दुकानदारों ने बेसन के लड्डू और पेड़े के दाम बढ़ा दिए हैं। यहां भी पहले 520 रुपए किलो लड्डू था। अब 560 रुपए प्रतिकिलो के दाम से लड्डू भक्तों को बेचा जा रहा है। वहीं, डालीगंज के प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर के बाहर दुकानदार ने बताया कि उन्होंने बेसन, नारियल के लड्डू और पेड़े के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। मिठाई आदि प्रसाद पुराने दाम पर ही भक्तों को दिया जा रहा है।

About admin

Check Also

डीएम ने खाद व बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….

जेडी न्यूज विजन…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ गोसाई गंज विकास खण्ड के अन्तर्गत जिलाधिकारी विशाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *