Breaking News

लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न….

_बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला…

 नई दिल्ली  : : पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

रिजवान अली नामक आईएसआईएस के इस संदिग्ध को यूपी के कुशीनगर से पकड़ा गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के पास बम बनाने का सामान व कुछ जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान पुत्र निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था रिजवान…

वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही अपने मॉड्यूल में नौजवानों को जोड़ने में जुटा था। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

ISIS के रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था…

सूत्रों के मुताबिक आतंकी रिजवान अहमद साल-2015 से आईएसआईएस संगठन से जुड़ा था। वह भारत मे आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी साल-2015 में आर्थर रोड जेल मुम्बई में भी संभवत: किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ होने के आरोप में बंद किया गया था। जिसके बारे में पुलिस मुंबई की एजेंसियों से जानकारी भी ली जा रही है। इसके पास से कई आपत्तिजनक दस्ताबेज बरामद किए गए हैं। इसमें जेहादी साहित्य के अलावा अन्य भड़काऊ धार्मिक साहित्य भी शामिल हैं।

खुफिया एजेंसियों की रडार पर था रिजवान….

एजेंसियों के मुताबिक वह मुंबई में दर्ज कुछ मामलों में शामिल रहा है। वह पिछले कुछ दिनों आईएसआईएस के इशारे पर काम कर रहा था। इस बात की भनक खुफिया इकाइयों को लग गई थी। इसलिए वह एजेंसियों की रडार पर था। खुफिया सूचना के आधार पर उसे स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस की मदद से कुशी नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में जो दस्तावेज उसके पास से बरामद किए गए हैं, उसमें कुछ वीआईपी इलाकों में उसके द्वारा आवाजाही करने और वहां की रेकी करने की जानकारी मिली है।

ISIS हैंडलर के संपर्क में था रिजवान….

पूछताछ में आरोपी ने यह बताया कि वह सीमापार में बैठे एक आईएसआईएस हैंडलर के संपर्क में था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस कहना है कि पूछताछ के बाद ही उसके नेटवर्क का खुलासा हो पाएगा। इस संबंध में पडराैना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दिल्ली की स्पेशल टीम ने छावनी के रिजवान को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया है और उसे अपने साथ ले गई है।

लखनऊ से 4 आतंकी हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर देश में आगजनी कर दहशत फैलाने वाले चार संदिग्ध आतंकियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। ये चारों आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, बड़े वाहनों, रेलवे के सिग्नल बाक्स आदि में आगजनी कर बड़ी घटना अंजाम देने की तैयारी में थे। इनका इरादा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी आतंकी घटना अंजाम देने का था।

चारबाग स्टेशन के पास से ATS ने दबोचा था

वहीं इनके आका आकिब का एके-47 लहराते हुए वीडियो भी सामने आया है। आकिब के इन दिनों दुबई में होने की सूचना है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि मेरठ के साकिब उर्फ डेविड(25), मेरठ के अरबाब(20), गौतमबुद्धनगर के विकास गहलावत उर्फ रौनक(27) और लोकेश उर्फ पोपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू(19) को शुक्रवार को चारबाग स्टेशन के करीब गिरफ्तार किया गया।

About admin

Check Also

46 साल की हो गई भाजपा .. स्थापना दिवस आज…

जेडी न्यूज़ चैनल…. _BJP 46th Foundation Day… ०देश के 21 राज्यों में बीजेपी या NDA …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *