जेडी न्यूज विजन….
….उच्च कुशल कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दे- राकेश डी पी पाठक….
इंदौर: : मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सीएमडी एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश के बिजली सेक्टर की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा घोषित निर्धारित नया न्यूनतम
वेतन, अकुशल ,श्रमिक को 20358/-,अर्ध कुशल को 22568/’,कुशल कौ 24864/- और उच्च कुशल वर्कर्स को 26960/- न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2026 से ही करने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों को यथोचित आदेश देने का कष्ट करें।
राकेश डीपी पाठक ने मांग की है कि इस विषय में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के वरिष्ठ जोनल सचिव एन के यादव इंदौर ने पत्र प्रेषित कर मांग की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, सीएमडी एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी से अनुरोध किया है कि विद्युत कंपनी में उच्च कुशल कार्मिक की योग्यता रखने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को सिर्फ कुशल कार्मिक का ही वेतन भुगतान हो रहा है, इससे इन कर्मचारियों में गहन असंतोष है, उनकी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी ज्ञान के लाभ का फल उन्हें इस श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन के रूप में नहीं मिल रहा है। आपसे आग्रह है कि इस पर गंभीरतापूर्वक विचारकर आउट सोर्स कर्मचारियों को उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के टेंडर में या बिजली कंपनी स्तर पर जहां भी आवश्यक हो वहां इस विसंगति को दूर कर, नीतिगत निर्णय लेकर इस शर्त को आवश्यक रूप से शामिल करा दिया जाएं कि उच्च कुशल कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएंगा।इस शर्त का पालन करने वाली ही आउट सोर्स एजेंसी से आउट सोर्स कर्मचारी लिए जाएं और यह भी सुनिश्चित करा दिया जाएं कि कुशल आउट सोर्स कार्मिकों को इसके अनुसार ही भुगतान प्राप्त होगा।
राकेश डी पी पाठक, यू के पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, केदारनाथ अग्निहोत्री, सीताराम कुरचानिया, श्याम मोहन वर्मा, अविनाश तिवारी, सुधीर मिश्रा, दीपक मेमने, विजय तिवारी, योगेश डोंगरे, मोहन श्रीवास,राजेश मिश्रा, मोहित पटेल, मनोज पाठक, योगेश पटेल, दिलीप पाठक,आर के चौबे, दयाशंकर,सतेन्द्र सुहाने, दिनेश गोस्वामी आउट सोर्स कर्मचारियों के हित में मांग करते हुए कहा कि कहा कि मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर को पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सीएमडी एम पी पावर मैनेजमेंट कंपनी की कमचारियों के प्रति अपनी सकारात्मक सोच और संवेदनशील रवैए से सभी आऊट सोर्स कार्मिकों को शासन द्वारा निर्धारित नया न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान अप्रैल 2026 से प्राप्त होने लगेगा। फेडरेशन इसके लिए सभी का अत्यंत आभारी रहेगा।
– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
(जबलपुर) शाखा: इंदौर…..
Jd News Vision