जेडी न्यूज विजन…..
लखनऊ : : कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय को इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अत्याधुनिक कैमरा मशीन उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल से बी.एल. पाल एवं संजीव राय उपस्थित रहे तथा उन्होंने मशीन के इंस्टॉलेशन का अवलोकन करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। बी.एल. पाल ने कहा कि यह मशीन विशेष रूप से निर्धन नेत्र रोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

संस्था के महाप्रबंधक डी.एन. मिश्र ने इंडियन ऑयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस मशीन के माध्यम से अब रेटिना, मैक्युला एवं ऑप्टिक नर्व से संबंधित जटिल रोगों का प्रारंभिक एवं सटीक निदान संभव होगा। यह जांच अत्यंत रियायती दर (₹300–₹500) पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
संस्था के महामंत्री राष्ट्रगौरव शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल का यह सहयोग समाज के वंचित वर्ग के जीवन में प्रकाश एवं आत्मविश्वास लाने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में डॉ पारिजात शुक्ला, डॉ वाई पी तिवारी, डॉ सौरभ त्रिपाठी, डॉ दिनेश, डॉ श्वेता वर्मा,हरीश मलिक, राजेश तिवारी, वीरेंद्र यादव, शिवम, रामकृपाल, बालकिशन एवं उमाशंकर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision