जेडी न्यूज़ विज़न….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ: : काम करवाना है तो 25, हजार रुपए की रकम देनी होगी।यह मांग नगराम पशु चिकित्साधिकारी सुनील सिंह की ओर से विकास खण्ड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत मोहारी खुर्द के प्रधान राम सजीवन के सामने रखी गई। इसी बात पर प्रधान ने कहा कि डाक्टर साहब का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है । इलाज कराने की जरूरत है।ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
प्रधान राम सजीवन के अनुसार उनके सामने पशु चिकित्साधिकारी की ओर से गो शाला से संबंधित अपनी रिपोर्ट लगाने के लिए बड़ी रकम की मांग रख दी गई थी।वे इस मांग को पूरी करने असमर्थता व्यक्त की। यही से बात बिगड़ गई।
ग्राम प्रधान के अनुसार एक ही दिन में किए गए निरीक्षण की आख्या तीन तीन बार लिखी गई और हर बार पशुओं की संख्या अलग अलग लिखी गई। यही बात किसी के समझ में नहीं आ रही है। प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर द्वारा कहा गया था कि इस गौशाला के लिए 75 हजार रुपए आते हैं ।25 हजार मुझे दे देना शेष 50 हजार में इतना ही खुद रख लेना और इतना ही सचिव को देना। प्रधान सुनील कुमार के अनुसार उन्होंने पशु चिकित्सक की बात कर सहमति अपनी नहीं दी यही से माहौल बिगड़ गया। अब लगता है कि मांगी गई रकम न मिलने के कारण डॉक्टर साहब का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। अंत में ग्राम प्रधान ने कहा कि वे ईश्वर से डॉक्टर साहब के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
Jd News Vision