Breaking News

पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार की जा रही है कार्यवाही

जेडी न्यूज विजन…..

बिलासपुर (छ.ग.) : : पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार की जा रही है कार्यवाही,

अवैध रूप तैयार महुआ शराब कुल मात्रा 15 लीटर एवं बनाने का बर्तन 02 नग सिल्वर का डेचकी पकड़ा गया एक आरोपीया गिरफ्तार

गिरफतार आरोपीया शीला सीरशाम पिता खोलबहरा सीरशाम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बेल्हा पचपेडी जिला बिलासपुर छ०ग०

संक्षिप्त विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब का रखने एवं बिक्री करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को दिनांक 08.05 2026 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेल्हा में शीला सीरशाम अपने घर आंगन में भारी मात्रा में महुआ शराब की बिकी कर रहा है कि मुखबिर सूचना पर पचपेड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।

आरोपीया शीला ससीरशाम अपने घर आगन में रखे एक नग 15 लीटर की जरीकेन में भरी हुई महुआ शराब एवं बनाने में उपयोग बर्तन 02 नग डेचकी मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया उक्त शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा आरोपीया शीला सीरशाम का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही किया गया है न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

About admin

Check Also

पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश…

जेडी न्यूज़ विज़न….. *सभी निकायों को हैंडपंपों, बोरवेल एवं अन्य जलप्रदाय प्रणालियों की एक सप्ताह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *