Breaking News

. . . तो हम दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम….

जेडी न्यूज विजन….

बोले- ‘भारत में जहां चाहें, वहां करेंगे हमला…

०अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़ भभकी…

इस्लामाबाद: :  मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले की गीदड़भभकी दी।

उन्होंने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात में अमेरिका हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। भले ही भारत इस युद्ध की पार्टी न हो। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है।

अब्दुल बासित ने भारत को लेकर क्या कहा

अब्दुल बासित ने ABN न्यूज के साथ टीवी डिबेट में कहा, “मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं। इजरायल हमारे पड़ोस में आकर बैठ जाता है। ऐसे हालात बन जाते हैं कि जहां अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो असंभव है। लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके। लेकिन, अगर कोई ऐसे हालात बन जाते हैं कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। अगर हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते। या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा। भारत।”

भारत पर हमले की धमकी दीउन्होंने आगे कहा, “हमने तो देखिए, और कुछ नहीं करना। अगर हमारी रेंज वहां (अमेरिका अड्डों तक) न भी हुई और हम पर तो किसी ने बुरी नजर से देखा, तो हमें तो बिना सोचे समझे भारत पर हमला कर देना है। मुंबई पर कर देना है, नई दिल्ली पर कर देना है। हमें तो छोड़ना नहीं है। देखी जाएगी, जो कुछ बाद में होता है। हमारे पास और कोई रास्ता नहीं होगा, अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, जो कि नामुमकिन है। तो ये बात जान लेनी चाहिए दुनिया को कि अगर हम पर किसी ने बुनी निगाह डाली, तो हम जवाब दिए बिना पीछे नहीं हटेंगे।”

बोले- ‘भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे’

बासित ने कहा, “इस वक्त हमारी रेंज में न तो अमेरिका है और ना ही इजरायल है। लेकिन, अगर हालात कुछ ऐसे विकसित होते हैं, तो पाकिस्तान के पास और कोई विकल्प नहीं होगा कि वो भारत पर जहां चाहे वहां हमला करे। फिर देखी जाएगी, जो भी होता है। हम नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो, लेकिन दुनिया को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान को मैली आंख से नहीं देखना चाहिए। अगर आप लोगों ने ऐसे काम किए तो फिर अल्लाह जानता है कि पाकिस्तान क्या करेगा।”

About admin

Check Also

लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ाने के लिए संसद में होगा बिल पेश…

JD NEWS VISION…. परिसीमन और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी….  नई दिल्ली: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *