Breaking News

व्यापार मंडल ने किया शोक सभा का आयोजन ….

जेडी न्यूज़ विज़न……

तुलसीपुर – उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व अध्यक्ष राम जी आर्य के निधन पर स्थानीय नगर पंचायत सभाकक्ष में शोक सभा आयोजित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि हम दोनों के गोरक्षपीठ से जुड़े होने के कारण काफी आत्मीयता थी और हमे पुत्रवत स्नेह देते रहे आज उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी दुखी हैं।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे व्यापारिक समस्याओं के साथ जनहित के मुद्दों पर काफी मुखर रहते थे व काफी संघर्षों भर उनका जीवन रहा उनके निधन से नगर की अपूरणीय क्षति हुई है।संरक्षक बनारसी लाल मोदनवाल ने बताया हमारे आत्मीय सम्बन्ध रहे वे सभी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे संघ,बजरंग दल और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज मे अपनी गहरी छाप छोड़ी।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने 12 वर्षो तक उनके साथ कार्य करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे एक बहुत ही जुझारू व्यक्ति थे।

समस्या कैसी भी हो उसको प्रमुखता देते हुए उसके निदान कराने तक चैन से न बैठना उनकी दिनचर्या रही उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिला उनका असमय चले जाने से नगर में निस्वार्थ भाव से सामाजिक/व्यापारिक कामो में एक रिक्तता की स्तिथि बन गई है।कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,मुजीब अल्वी,बाबुल चक्रवर्ती, केसरी शुक्ल,शिव कुमार,संजय अग्रवाल,प्रदीप गुप्त,विजय सोनी,जय सिंह,शुकदेव चौरसिया,रिज़वान बबलू,राम गोपाल गुप्ता,रामराज विमल ,निजामुद्दीन सभासद,विजय प्रताप,अमन गुप्ता,राजेश बरनवाल ने कहा कि उनके निधन से नगर में एक शून्य पैदा हो गया जिसकी भरपाई में काफी समय लगेगा।अंत मे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर व्यापारियों व समाज के हितैषी के सम्मान में अपनी संवेदना व्यक्त की।

About admin

Check Also

विद्यालय की मान्यता जांच कर बच्चों का नामांकन कराएं अभिभावक : जय प्रकाश मौर्य…

जेडी न्यूज विजन…. (सन्तोष कुमार गुप्ता) खण्ड शिक्षा अधिकारी ने लॉर्ड कृष्णा चिल्ड्रेन एकेडमी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *