Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं की मानव श्रृंखला व हस्ताक्षर अभियान आयोजित…

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर: : एम.एल.के. कॉलेज के उत्तरी गेट पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं द्वारा एक भव्य हस्ताक्षर अभियान एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर किए और एकजुटता का परिचय दिया। महिलाओं ने नारी सम्मान,अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी सशक्त आवाज बुलंद की तथा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसमें विधायक सदर पल्टू राम,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, प्राचार्य प्रो.जे.पी. पांडेय,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विचारक विशाल मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,वरुण सिंह ‘मोनू’,जिला महामंत्री श्री अजय सिंह ‘पिंकू’,बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री ललिता तिवारी,सरिता शुक्ला,सुनीता मिश्रा, सुधा पांडेय एवं सरोज तिवारी (सभासद) सहित अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य प्रो.जे.पी.पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों,छात्राओं एवं नगर की सैकड़ों सम्मानित महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और नारी शक्ति के प्रति अपने समर्थन को दृढ़ता से प्रकट किया।

About admin

Check Also

विद्यालय की मान्यता जांच कर बच्चों का नामांकन कराएं अभिभावक : जय प्रकाश मौर्य…

जेडी न्यूज विजन…. (सन्तोष कुमार गुप्ता) खण्ड शिक्षा अधिकारी ने लॉर्ड कृष्णा चिल्ड्रेन एकेडमी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *