Breaking News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की आ गई डेट, जानें कितना होगा टोल? आ गई पूरी डिटेल

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ   : : राजधानी से कानपुर आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर आ चुकी है. अब उन्हें हर दिन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. फिलहाल यहां के लोगों को जाम और खराब रास्‍तों से होकर गुजरना पड़ता है।

इस आवाजाही ने हालत खस्‍ता कर रखी है. मगर, अब सफर पहले से आसान और मजेदार होने वाला है. घंटों की यह दूरी महज कुछ मिनट में पूरी हो सकेगी. दरअसल, लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे तैयार हो चुका है और इसकी टोल की दरें भी तय हो चुकी हैं. आइए जानते हैं आखिर कब इसका आनंद उठा सकेंगे आप और कितना टोल लगेगा…

इस दिन से दौड़ने लगेंगे वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने पहले 21 अप्रैल को लोकार्पण का कार्यक्रम तय था. मगर, अब यह तारीख बदल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 28 अप्रैल को इसका लोकार्पण कराने की तैयारी कर ली है. प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है. अब बस मंजूरी मिलते ही सरपट वाहन दौड़ने लगेंगे.

कितना लगेगा समय?
वर्तमान हाईवे से लखनऊ से कानपुर की दूरी 94 किलोमीटर है, जिसे भारी ट्रैफिक के कारण पार करने में 2.5 से 3 घंटे लग जाते हैं. वहीं, यह नया 6 लेन एक्सप्रेसवे केवल 63 किलोमीटर लंबा है. इस पर अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है, जिससे यह सफर महज 30 से 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. यह न केवल समय बचाएगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी काफी हद तक कम करेगा.

कितना लगेगा टोल टैक्स?
एक्सप्रेसवे पर सफर करने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो रोजाना काम के सिलसिले में इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करते हैं. हालांकि, टोल दरों ने आर्थिक चिंता जरूर बढ़ा दी है. वर्तमान में लखनऊ-कानपुर हाईवे (NH-27) पर कार के लिए एक तरफ का टोल 95 रुपये है, जबकि नए एक्सप्रेसवे पर यह 275 रुपये होगा. यानी पुराने रास्ते के मुकाबले आपको 186% ज्यादा शुल्क देना होगा. एनएचएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि दो पहिया, तीन पहिया और अन्य हल्के वाहनों को इस एक्सप्रेसवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी. केवल चार पहिया और भारी वाहनों को ही यहां यातायात की छूट होगी.

विभिन्न वाहनों के लिए टोल रेट

  1. कार, जीप और SUV: एक तरफ का 275 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 415 रुपये.
  2. हल्के कमर्शियल वाहन: एक तरफ का 445 रुपये और वापसी पर 670 रुपये.
  3. बस और ट्रक: एक तरफ का 935 रुपये और वापसी पर 1405 रुपये.
  4. भारी वाहन (HCM): एक तरफ का 1020 रुपये और वापसी पर 1530 रुपये.

About admin

Check Also

तहसील मोहन लाल गंज में चल रही उठा पटक…

जेडी न्यूज़ विज़न … (मुन्नू लाल तिवारी) लखनऊ: : राजधानी की मोहनलाल गंज  तहसील में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *