Breaking News

रेड क्रॉस की वार्षिक सभा में लिए गए बड़े फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामाजिक सहयोग पर जोर…..

जेडी न्यूज विजन…..

बिलासपुर, 11 अप्रैल : : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर की वार्षिक साधारण सभा आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय सिम्स ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ मानवता के प्रतीक सर जिन हेनरी ड्युनाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

अध्यक्ष की अनुमति से प्रारंभ हुई बैठक में प्रारंभिक रूप से कोरम पूर्ण न होने पर कार्यवाही स्थगित की गई, जिसे पुनः प्रातः 11:30 बजे शुरू किया गया। बैठक में भारतीय रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ बी एल गोयल द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024-25 के कार्यों, आय-व्यय विवरण एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 के बजट तथा 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में रेड क्रॉस की वित्तीय स्थिति, संपत्तियों एवं समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभा में लिए गए प्रमुख निर्णयों के तहत 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वृद्धा आश्रम का संचालन रेड क्रॉस के सहयोग से किए जाने का निर्णय लिया गया। जिले के सभी 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिवर्ष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिन पर प्रति शिविर 2 से 3 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से डिलीवरी कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें युवोदय वॉलिंटियर्स की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त त्रिनेत्र सेवा समिति को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, सड़क दुर्घटना सहायता, स्वस्थ्य नोनी योजना एवं आरुग संस्था को सहयोग देने का निर्णय लिया गया। सदस्यता विस्तार अभियान के तहत वर्ष 2026 में 1000 से अधिक नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जो 1 मई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
साथ ही सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय, कोनी में रेड क्रॉस द्वारा मेडिकल स्टोर एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित कर आमजन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

अंत में रेड क्रॉस की सचिव डॉ. शुभा गरेवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
*बैठक में उपस्थित सदस्य**
संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत
अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष सैय्यद जफर अली, सदस्य
राजीव अवस्थी, सदस्य
सुरेंद्र गुंबर, सदस्य
सुधीर खण्डेलवाल, आजीवन सदस्य
अनिल तिवारी, आजीवन सदस्य
जयश्री शुक्ला, आजीवन सदस्य

About admin

Check Also

Manipur Extends Mobile Internet Suspension in Five Districts

JD NEWS VISION…. Imphal, April 12: : The Government of Manipur has extended the suspension …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *