Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ का 46वां स्थापना दिवस: बलरामपुर में निकली भव्य बाइक रैली, झंडारोहण कर मनाया गया उत्सव….

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर, 12 अप्रैल: : विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर संगठन की एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
यह बाइक रैली गौरा चौराहा स्थित मथुरा बिलासपुर मंदिर से प्रारंभ होकर भगवतीगंज, राम जानकी मंदिर, वीर विनय चौराहा एवं हनुमान मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यक्रम को संबोधित किया । इस दौरान चौधरी विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में महंत गुरु अवैद्यनाथ द्वारा नेपाल से विश्व हिंदू महासंघ की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर जीवनलाल, विजय प्रताप सोनी, शिवकुमार वाल्मीकि, प्रेमनाथ मिश्रा, संतोष कुमार दुबे, मिथिलेश गिरी, सुग्रीव कश्यप, रामकिशन चौधरी, जय सिंह, मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद द्विवेदी, बनारसी जायसवाल, रामसूरत यादव, गिरिजा प्रसाद पांडे, चेतराम यादव, सुनील तिवारी, रवि प्रताप यादव, राहुल यादव, श्रीराम जायसवाल, अजय कुमार तिवारी, शिवप्रसाद मिश्र, विश्वनाथ गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

यूपी में नकली नोटों के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश …4.20 लाख के मिले फर्जी नोट …. 5 जालसाज गिरफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. लखनऊ : : बस्ती पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के बड़े गिरोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *