Breaking News

रवि किशन को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…
*एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल 4 मई को करेगी सम्मानित, कला व समाजसेवा में योगदान का मिलेगा गौरव…

गोरखपुर : :  भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता, गोरखपुर से लोकसभा सांसद एवं समाजसेवी रवि किशन शुक्ला को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि (डॉक्टर ऑफ आर्ट्स – ऑनोरिस कॉज़ा) से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें हिंदी एवं भोजपुरी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा जनप्रतिनिधि के रूप में समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जाएगा।
एलएनसीटी समूह, जिसकी स्थापना प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी जय नारायण चौकसे के नेतृत्व में हुई, पिछले 32 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूह के संस्थानों ने हजारों इंजीनियरों और चिकित्सकों को देश को समर्पित किया है, वहीं सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित चिकित्सालय के माध्यम से लाखों लोगों को निःशुल्क सेवाएं भी प्रदान की गई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, रवि किशन की संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन यात्रा युवाओं के लिए मिसाल है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
यह सम्मान 4 मई 2026 को प्रातः 10 बजे एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर, रायसेन रोड, भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रवि किशन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर को गर्व का विषय बताते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा व्यक्त की है।

About admin

Check Also

विद्यालय की मान्यता जांच कर बच्चों का नामांकन कराएं अभिभावक : जय प्रकाश मौर्य…

जेडी न्यूज विजन…. (सन्तोष कुमार गुप्ता) खण्ड शिक्षा अधिकारी ने लॉर्ड कृष्णा चिल्ड्रेन एकेडमी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *