Breaking News

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर (छ.ग.) : : शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…
आरोपी का नाम :- दीपक केंवट, पिता कन्हैया केंवट, उम्र 32 वर्ष, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, केंवट मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2026 को प्रार्थी अनिल श्रीवास पिता गोपाल श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, बनियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.04.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह बिलासा चौक में बैठा था। उसी समय आरोपी दीपक केंवट वहां आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा कांच की शीशी से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी की पतासाजी कर पचरीघाट, जूना बिलासपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

About admin

Check Also

होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक निदान शक्ति को बढ़ाती है– आंध्र के  गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर… 

जेडी न्यूज विजन….. ताडेपल्लीगुडेम /पिठापुरम : :  होलिस्टिक हेल्थकेयर की एक बड़ी पहचान देते हुए, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *