JD NEWS VISION…
संतोष कुमार गुप्ता…
– एसपी साउथ व सीओ बांसगांव ने मौके पर पहुंच स्वजनों से की बातचीत…
गजपुर बाजार : : गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में 26 वर्षीय वेडिंग डेकोरेटर सनी सैनी की आत्महत्या के मामले में गगहा पुलिस ने मृतक की मां संगीता देवी की तहरीर पर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है उनमें गजपुर निवासी रामधारी यादव, शेखर यादव पुत्र रामधारी यादव, दिनेश यादव, गुड्डू विश्वकर्मा व कोठा निवासी शैलेन्द्र यादव तथा संतोष कुमार का नाम शामिल है।
———————-
देर शाम पहुंचे एसपी साउथ व सीओ बांसगांव
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी व क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह मृतक सनी के घर पहुंचे। स्वजनों ने एसपी साउथ को एक डायरी व मोबाइल फोन में काल रिकार्डिंग उपलब्ध कराया।
———————
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई पुलिस
पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। पुलिस कुछ अन्य की भी भूमिका की जांच कर रही है जो इस सूदखोरी के नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।
——————-
दोपहर में हुआ अंतिम संस्कार
मृतक सनी सैनी का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को राप्ती नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां पिता संतोष सैनी ने मुखाग्नि दी।
जिपंस ने स्वजनों से की मुलाकात
गजपुर बाजार :
जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह ने मृतक सनी सैनी के स्वजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
Jd News Vision