Breaking News

भारतीय नववर्ष पर लाल किले पर गूंजा संस्कृति का संदेश, पर्यटकों का चंदन-तिलक से हुआ स्वागत…

JD NEWS VISION….

विश्व हिन्दू राष्ट्र परिषद ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर देश-विदेश से आए आगंतुकों को दी शुभकामनाएं, सनातन परंपराओं के महत्व से कराया अवगत….

आगर  : : समाजसेवी पवन सिंह भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (संवत 2083) के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू राष्ट्र परिषद द्वारा आगरा स्थित लाल किले के प्रवेश द्वार पर एक विशेष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए पर्यटकों का चंदन तिलक लगाकर और पटका पहनाकर पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया तथा उन्हें भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगंतुकों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के महत्व से परिचित कराना रहा। परिषद के सदस्यों ने न केवल पर्यटकों का स्वागत किया, बल्कि आपस में भी नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया, जिससे वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा ने कहा कि हिन्दू नववर्ष हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसे केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी ने बताया कि परिषद द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य देश और विदेश से आने वाले लोगों को भारतीय नववर्ष के महत्व से अवगत कराना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह सोनकर सहित रवि अरोड़ा, रविशंकर शर्मा, गोपाल चाहर, शैलेन्द्र यादव, राजीव जैन, रोहित सोनी, दीपक जैन, उमेश यादव, डिम्पू चौधरी, दीपक सविता, राहुल निगम और सनी जैन समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाल किला देखने आए आगंतुकों ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नववर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

About admin

Check Also

इंडियन ऑयल ने बढ़ाया नेत्र सेवा का दायरा…

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ : : कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *