Breaking News

बाइक-आटो की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर…

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गजपुर बाजार : :  गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में ब्लाक मुख्यालय के पास गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक और आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान दीपक (20) पुत्र रामकिशुन, निवासी चवरियां थाना गगहा के रूप में हुई है। हादसे में विक्रम मौर्य (24) पुत्र गंगा मौर्या निवासी चवरियां तथा राधिका (60) पत्नी सुदामा निवासी सेंवई बाजार गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आटो में सवार अन्य पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार में आयुष्मान योजना से मिली स्वास्थ्य सहायता

जेडी न्यूज़ विज़न……. *5 लाख की सहायता से खिले चेहरे…. बिलासपुर, 4 मई : : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *