Breaking News

कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर बसों में अधिक किराया वसूलने का आरोप….

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)
कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की गाजीपुर डिपो की बसों में कौड़ीराम-गोरखपुर रूट पर निर्धारित से अधिक किराया वसूलने का आरोप सामने आया है। यात्रियों का कहना है कि बस संख्या UP 65 FT 0480 में कौड़ीराम से गोरखपुर तक का किराया 90 रुपये लिया जा रहा है, जो पहले की तुलना में अधिक है।
स्थानीय यात्रियों के मुताबिक इस रूट पर पहले किराया कम था, जिसे बिना किसी स्पष्ट सूचना के बढ़ा दिया गया है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले छात्र, मजदूर और नौकरीपेशा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अचानक यात्रा खर्च बढ़ जाना बड़ी परेशानी बन गया है।
यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि किराया वृद्धि के संबंध में न तो कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई है और न ही बसों में किराया सूची प्रदर्शित की गई है। इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
कुछ यात्रियों का कहना है कि जब सरकारी बसों का किराया अधिक हो जाएगा तो लोग मजबूरी में निजी और अवैध डग्गामार वाहनों का सहारा लेने लगेंगे, जिससे उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। यात्रियों ने परिवहन विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

About admin

Check Also

इंडियन ऑयल ने बढ़ाया नेत्र सेवा का दायरा…

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ : : कल्याणम करोति, लखनऊ द्वारा संचालित श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *