Breaking News

गोसाईंगंज इलाके में तीन दुकानों में चोरी…..

JD NEWS VISION….

शटर का ताला तोड़ कर उठा ले गए मशीनें व साउंड सिस्टम….

लखनऊ: : गोसाईंगंज इलाके के कबीरपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन बैंड दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर साउंड सिस्टम व मशीनें चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान खोलने आये तो पता चला कि रात के वक्त चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी किये है।
पीड़ित जमील ने बताया कि वह कई वर्षों से कबीरपुर में शादी विवाह आदि कार्यक्रमो में।बैंड बजाने का काम करते है। कबीरपुर गांव में एक दुकान मे अपनी शमा बैंड के नाम से ऑफिस बना रखा है, व सामान रखने के लिये दुकान ले रखी है। उन्ही की पास रहीम ने अपनी साहिल बैंड का आफिस व दुकान तथा हुकुमचंद ने सोनी बैंड ने नाम से दुकान और ऑफिस बना रखा है। तीनो दुकानों में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर इम्प्ली फायर मशीने व साउंड सिस्टम चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि 112 पर सूचना देने के बाद गोसाईंगंज पुलिस से लिखित में कंप्लेन की है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

भाजपा का जिला योजना बैठक आयोजित,प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर बनी रणनीति….

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *