Breaking News

सन सिटी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप आज…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

सन्तोष कुमार गुप्ता…..

गोरखपूर: : कौड़ीराम : : सन सिटी हॉस्पिटल गोरखपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को शिव मंदिर जानीपुर परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इसमें लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सूरज सिंह, फिजिशियन डॉ. राहुल सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार वर्मा तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा शर्मा मरीजों का निःशुल्क परामर्श देंगे। कैंप में सामान्य जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी जाएगी। आयोजक डॉ. रमेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

About admin

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन-पुलिस की समन्वय बैठक

जेडी न्यूज़ विज़न…. सन्तोष कुमार गुप्ता….. *इन्दिरा बाल विहार में गोलघर व्यापार मंडल के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *