Breaking News

अवैध शराब पर थाना पचपेड़ी पुलिस का प्रहार….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

*04 प्रकरण में 04 आरोपी पर कार्यवाही…
*कुल 66.240 लीटर महुआ शराब जप्त…
*करीब 200kg महुआ लहान मौके पर नष्ट…

विवरण के अनुसार उ म नि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब का रखने एवं बिक्री करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को दिनांक 07.04.2026 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनवा मे विशाल बंजारे, राजेन्द्र बंजारे, जान कुमार बंजारे एवं कमल बंजारे अधिक मात्रा मे शराब बिक्री करने हेतु रखा है

 

कि मुखबिर सूचना पर पचपेड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी विशाल बंजारे एवं राजेन्द्र बंजारे के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन मे भरा 15-15 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब तथा आरोपी जान कुमार बंजारे से 5-5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन मे 2-1 लीटर कुल 3 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब व बिक्री रकम 200रू. एवं आरोपी कमल कमल बंजारे के कब्जे से 5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन मे 3.240 लीटर हाथ भठ्ठी का महुआ शराब व बिक्री रकम 100रू. मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में चारो व्यक्ति से अलग अलग, कोई वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया तथा आरोपी विशाल बंजार एवं राजेन्द्र बंजारे का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट एवं आरोपी जान कुमार बंजारे एवं कबल बंजारे का कृत्य 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही किया गया है और आरोपी विशाल बंजारे एवं राजेन्द्र बंजारे का अपराध अजामानती प्रकार का होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

About admin

Check Also

मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जेडी न्यूज विजन… बिलासपुर (छ.ग.): : मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से जान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *