Breaking News

मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जेडी न्यूज विजन…

बिलासपुर (छ.ग.): : मामूली विवाद में पड़ोसियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

बीती दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थी राजा बघेल निवासी आवास पारा पेण्डारी द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 07:30 बजे उसके परिवारजन घर के बाहर खड़े थे, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए विवाद प्रारंभ कर दिया गया। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर धारदार हथियार एवं लाठी से लैस होकर प्रार्थी के परिवारजनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पर प्रार्थी को भी मारपीट का सामना करना पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना में उषा बघेल गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका उपचार सिम्स बिलासपुर में जारी है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

About admin

Check Also

अवैध शराब पर थाना पचपेड़ी पुलिस का प्रहार….

जेडी न्यूज़ विज़न….. *04 प्रकरण में 04 आरोपी पर कार्यवाही… *कुल 66.240 लीटर महुआ शराब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *